◾हाइवे से सटे गांवों में रोपे गए विभिन्न प्रजाती के पौधे
◾ग्राम प्रधान ने रोपित पौधें की देखभाल व सुरक्षा की दिलाई शपथ
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे गांवों में विशेष पौधरोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजाती के औषधीय व फलदार पौधे रोपित किए गए। ग्रामीणों ने रोपित पौधों की देखभाल व सुरक्षा की शपथ ली। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण पर जोर दिया।
हाइवे से सटे सूरी तथा गडस्यारी गांव में सोमवार को आरोही संस्था के तत्वाधान में हुए पौधरोपण अभियान का श्रीगणेश ग्राम प्रधान गंगा देवी ने किया। ग्राम प्रधान गंगा ने ग्रामीणों को रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल की शपथ दिलाई। कहा की पर्यावरण की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। समय समय पर पौधारोपण अभियान चलाए जाने का भी आह्वान किया। अभियान के तहत बांज, उतीस, अमरुद, ऐलोवेरा समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। सेवा भारत समूह अध्यक्ष अनिता देवी ने पौधरोपण का महत्व बताया। इस दौरान सरपंच राजेंद्र बिष्ट, दिवाकर सिंह, भुपाल सिंह परिहार, कमला देवी, चंपा देवी, पुष्पा देवी, भूपेंद्र सिंह, कमल सिंह, कुनाल सिंह, सुनीता देवी, खुशाल बिष्ट, पंकज तिवारी, दीवान सिंह, हरीश सिंह, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
