◾ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव ने की घटना की निंदा
◾माहौल बिगड़ने व बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम पर उठाए सवाल
◾ नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त न करने की दी चेतावनी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बेतालघाट में दो शिक्षकों के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ गया है। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव ने पूरे मामले की निंदा की है। शिक्षा के मंदिर में गुरुजनों के आपसी विवाद का होना विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ करार दिया है। प्रदेश सचिव ने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

ब्लॉक मुख्यालय स्थित राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में दो गुरुजनों के बीच बीते दिनों हुए विवाद का मामला चर्चाओं में आ गया है। प्रभारी प्रधानाचार्य का जिम्मा संभाल रहे संजय शर्मा तथा राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता पीएन बुधौडी के बीच विवाद बढ़ने से मामला धक्का मुक्की तक पहुंच गया। दोनो शिक्षकों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। सूचना पर पहुंचे उप-शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने बामुश्किल मामला शांत कराया। इधर ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव शेखर दानी ने शिक्षा के मंदिर में शिक्षकों के बीच हुए घमासान की निंदा की है। कहा की कभी विद्यालय के अनुशासन तथा पठन पाठन की चर्चा पूरे जनपद में होती थी। सूदूर क्षेत्र में होने के बावजूद कई प्रतिभावान छात्रों ने इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर विभिन्न क्षेत्रों में परचम फहराकर बेतालघाट का नाम आगे बढ़ाया। वर्तमान में स्थित बदलते जा रही है। विद्यालय में समुचित शिक्षक होने के बावजूद विद्यालय का बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम महज 48 फीसदी रहा। प्रदेश सचिव ने विद्यालय में बेहतर अनुशासन के साथ ही शैक्षणिक माहौल बनाने पर जोर दिया है। साफ कहा की नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!