◾ एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, एक शिक्षक चोटील
◾उप-शिक्षा अधिकारी ने बामुश्किल कराया शांत, होगी जांच
◾राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बेतालघाट का मामला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट स्थित राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज दो शिक्षकों के लिए रण का मैदान बन गया। शिक्षकों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। एक शिक्षक को चोट भी पहुंची है। सीएचसी बेतालघाट में शिक्षक ने उपचार भी कराया। सूचना पर विद्यालय पहुंचे उप-शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने बामुश्किल दोनों को शांत कराया। विद्यालय में माहौल न बिगाड़ने की चेतावनी दे स्पष्टीकरण भी मांग लिया। एबीइओ के अनुसार पूरे मामले की जांच भी करवाई जाएगी। कहा की पूरी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को भी दे दी गई है। शिक्षा के मंदिर में दो शिक्षकों के आमने सामने आने से बाजार क्षेत्र में भी माहौल गरमा गया है।
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के आमने सामने आने का मामला तूल पकड़ गया है। प्रधानाचार्य के अवकाश में होने के चलते प्रभारी प्रधानाचार्य का जिम्मा संजय शर्मा को सौंपा गया। विद्यालय में शैक्षणिक कार्य शुरु ही हुआ था की विद्यालय में तैनात राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता पीएन बुधोडी़ व प्रभारी प्रधानाचार्य के बीच तीखी बहस हो गई। बात बढ़ने से मामला धक्का मुक्की तक पहुंच गया। शिक्षकों के बीच विवाद से हड़कंप मच गया। सूचना उप शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार को भेजी गई। विद्यालय पहुंचे उप-शिक्षा अधिकारी ने बामुश्किल मामला शांत कराया। विद्यालय का माहौल खराब न करने की चेतावनी दे डाली साथ ही स्पष्टीकरण देने को भी कहा। प्रभारी प्रधानाचार्य का जिम्मा संभाल रहे संजय शर्मा ने आरोप लगाया की प्रवक्ता पीएन बुधौडी को भूगोल विषय के शिक्षक का स्थानांतरण होने से सप्ताह भर के लिए जिम्मेदारी संभालने को कहा गया पर वह बात सुनने को तैयार नहीं थे। नोटिस भी फाड़ डाला। आरोप लगाया की पीएन बुधोडी नशे में विद्यालय पहुंचते हैं। साफ कहा की कोई मारपीट नहीं की। कहा की मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता पीएन बुधौडी के अनुसार की प्रभारी प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे संजय शर्मा ने उनके साथ अभद्रता की। धक्का देकर ईंटों के उपर गिरा दिया जिससे रीढ़ की हड्डी व दोनों हाथों में चोट पहुंची। बेतालघाट अस्पताल में उपचार भी कराया। उपखंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार के अनुसार मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को भी दी गई है। मामले में जांच भी करवाई जाएगी। इधर विद्यालय में हुए बवाल से क्षेत्र में चर्चाओं से माहौल गरमा गया है लोगों ने शिक्षा के मंदिर में ही गुरुजनों के भिड़ने के मामले की निंदा की है।

error: Content is protected !!