◾बूंद बूंद पानी को मचा हाहाकार, दूरदराज रुख करना बना मजबूरी
◾पेयजल आपूर्ति ठप होने से चढ़ने लगा क्षेत्रवासियों का पारा
◾ जल्द आपूर्ति सुचारू न किए जाने पर किया आंदोलन का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कोसी घाटी क्षेत्र में पीने के पानी का अकाल पड़ने लगा है। पेयजल योजनाओं से आपूर्ति ठप होने से लोगों को दूरदराज रुख करना मजबूरी बन चुका है। खैरना क्षेत्र में आपूर्ति ठप होने के बाद अब बेतालघाट समेत आसपास भी संकट गहरा गया है। पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से लोग परेशान हो चुके हैं। जल्द आपूर्ति सुचारु किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
बेतालघाट मुख्य बाजार तथा चापड़, रोपा, अदवाडी समेत आसपास के क्षेत्रों को चापड़ पेयजल पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है पर पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। पेयजल संकट बढ़ने से क्षेत्रवासियों को हैंडपंप तथा दूरदराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोतो की ओर रुख करना मजबूरी बन चुका है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया है की बरसात के समय पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के दावे तो खूब किए जाते हैं पर धरातल में दावे खोखले साबित हो रहे हैं। पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने को चार दिन का समय बीत जाने के बावजूद जिम्मेदारों के सुध न लिए जाने पर क्षेत्रवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। व्यापारी नेता तारा भंडारी, बालम सिंह बोहरा, दलिप नेगी, शेखर दानी आदि ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारू किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। दो टूक चेताया है कि यदि अनदेखी की गई तो फिर क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार कर दी जाएगी।

error: Content is protected !!