◾पूर्व में किए गए कार्यों की हुई समीक्षा, नए प्रस्ताव किए गए पास
◾ महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी
◾ महिला सभागार में हुई छड़ा खैरना ग्राम पंचायत की खुली बैठक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत छडा़ खैरना की खुली बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कई विभागों के अधिकारियों के बैठक में न पहुंचने पर नाराजगी जताई गई। ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी ने गांव के विकास मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया।
गुरुवार को महिला सभागार गरमपानी में ग्राम पंचायत की खुली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पूर्व में ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ ही वर्तमान में किए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए गए। ग्रामीणों ने पेयजल संकट का मुद्दा जोर शोर से उठाया। ग्राम प्रधान ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पीतांबर आर्या तथा सहायक कृषि अधिकारी युगल शर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। ग्राम पंचायत की बैठक में कई विभागों के अधिकारियों के न पहुंचने पर ग्राम प्रधान तथा क्षेत्रवासियों ने गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की पंचायतों की उपेक्षा की जा रही है। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बैठक में वृद्धावस्था, दिव्यांग, किसान पेंशन समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य तुलसी देवी, पंकज पंत, ग्राम विकास अधिकारी दीपेन्द्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह फर्त्याल, विरेंद्र सिंह, रईस अहमद, बहादुर सिंह, मदन सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!