◾दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से खडी़ हुई समस्या
◾ बूंद बूंद पानी को तरस रहे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी
◾क्षेत्रवासियों ने उठाई अस्पताल में पेयजल आपूर्ति सुचारू किए जाने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित सीएचसी गरमपानी में पेयजल संकट गहराने से चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी परेशान हैं। मरीज व तमीरदारो को भी पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जल संस्थान टैंकर से पानी की आपूर्ति कर रहा है पर वो भी नाकाफि साबित हो रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने अस्पताल परिसर में पेयजल आपूर्ति जल्द सुचारु किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
हाइवे तथा तमाम गांवों के मध्य में स्थित सीएचसी गरमपानी में रोजाना मरीज उपचार को पहुंचते हैं। मरीजों के साथ तमीरदारो भी अस्पताल पहुंचते हैं। पिछले दो सप्ताह से अस्पताल की पेयजल आपूर्ति ठप है जिस कारण मरीजों व तमीरदारो को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के समीप आवासीय परिसर में रहने वाले चिकित्सक तथा स्वजन भी पेयजल किल्लत का सामना करने को मजबूर हैं। आपूर्ति प्रभावित होने से अस्पताल में कई बार साफ सफाई का कार्य भी प्रभावित हो जा रहा है‌। जल संस्थान ने टेंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था बनाई है पर वह भी नाकाफी साबित हो रहा है। व्यापारी नेता हरीश सिंह, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र बिष्ट, बिशन जंतवाल, फिरोज अहमद, कैलाश कांडपाल, राकेश जलाल, मनीष तिवारी ने अस्पताल में जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!