◾सिरोडी़ गांव से हुआ पौधरोपण महाअभियान का श्रीगणेश
◾ धरा को हरा भरा बनाए रखने का किया गया आह्वान
◾विभिन्न प्रजाती के सौ से अधिक रोपे गए पौधे
(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गांवों में पौधरोपण महाअभियान अभियान का श्रीगणेश हो गया है। पहले चरण में एनडीआरएफ के जवानों तथा पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने सिरोडी़ गांव के आसपास विभिन्न प्रजाती के सौ से अधिक पौधे रोपे। रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया गया।
रविवार को एनडीआरएफ(राष्ट्रीय आपदा मोचन दल) तथा वन विभाग की टीम बेतालघाट ब्लॉक के सिरोडी़ गांव पहुंची। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों को साथ लेकर गांव के आसपास देवदार, उतीस, अखरोट, बांज, काफल आदि विभिन्न प्रजाती के सौ से अधिक पौधे रोपे गए। धरा को हरा भरा बनाए रखने का आह्वान किया गया। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने रोपित पौधों की देखभाल व सुरक्षा का संकल्प दिलाया। एनडीआरएफ टीम कंमाडर चंद्रशेखर ने कहा की पर्यावरण संरक्षण को मिलजुल कर कार्य करना होगा। लोगों से पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर कर भागीदारी करने का आह्वान किया। इससे पहले गांव की महिलाओं ने एनडीआरएफ व वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान सूरज सिंह बिष्ट, भुवन चंद्र, शांति जोशी, विनोद रावत, कैलाश, मदन, गीता ढैला, मधु, आशा, कमला, हेमा, प्रेमा, पुष्पा, गोविंदी, बहादुर, गिरधारी सिंह आदि मौजूद रहे।
