◾ बाहरी बिल्डर पर लगाया मनमानी किए जाने का आरोप
◾खेत बर्बाद होने के बाद अब आवासीय मकान के ही खतरे में आने का अंदेशा
◾ दबंगों पर डराने धमकाने का भी आरोप
◾न्याय न मिलने पर परिवार के साथ धरने में बैठने का किया ऐलान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के प्यूडा़ गांव के ग्रामीण ने जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन भेजकर न्याय की गुहार लगाई है आरोप लगाया है की बाहरी बिल्डर मनमानी पर आमादा है। रोड काटे जाने से मलबे ने खेतीबाड़ी चौपट कर दी है अब आवासीय मकान पर भी लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण ने मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है चेतावनी दी है की यदि उचित कार्रवाई नहीं की गई तो परिवार समेत धरने में बैठने को विवश होना पड़ेगा।

प्यूडा़ गांव निवासी राम सिंह ने जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र भेजकर बताया है की गांव में एक बिल्डर ने रोड बनाई है जिससे निकले मलबे ने उसकी खेती बाड़ी चौपट कर दी है। खेत के साथ ही उपज बर्बाद हो चुकी है‌। मलबे से सड़क पर बना कलमठ भी पूर्णतया बंद हो चुका है जिससे अब उसके आवासीय मकान को भी खतरा पैदा हो चुका है कई बार बिल्डर से कहने के बावजूद वह मनमानी पर आमादा है। लगातार खतरा बढ़ने से परिवार के लोग भी दहशत में जीवन व्यापन करने को मजबूर हैं आरोप लगाया है की बिल्डर के संपर्क के कुछ स्थानीय लोग उसे डरा धमका भी रहे हैं। राम सिंह ने जिलाधिकारी से मामले में न्यायोचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है। चेतावनी भी दी है की यदि न्याय नहीं दिया गया तो फिर वह परिवार को साथ लेकर धरने पर बैठने को विवश हो जाएगा।

error: Content is protected !!