◾आवाजाही करने वाले राहगीर भी हुए परेशान
◾ व्यापारियों की दुकान में रखा सामान हो रहा खराब
◾बाजार में मलबा निस्तारण कार्य में मिट्टी छोड़े जाने से खडी़ हुई समस्या
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
खैरना मुख्य बाजार क्षेत्र में धूल का गुबार परेशानी का सबब बन गया है। वाहनों की आवाजाही से उठ रही धूल से स्थानीय व्यापारियों की दुकान का सामान खराब हो रहा है साथ ही पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने हाइवे पर फैली मिट्टी का निस्तारण किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
दरअसल कुछ दिन पहले एनएच विभाग ने जेसीबी मशीन की मदद से खैरना बाजार क्षेत्र से जगह जगह मलबा हटाने तथा कलमठ खोलने का कार्य किया। मिट्टी का ढंग से निस्तारण नहीं किया गया तथा जगह जगह हाइवे पर जहां तहां मिट्टी छोड़ दी गई है जिससे अब हाइवे पर छोटे बडे़ वाहनों की आवाजाही से धूल का गुबार उठ रहा है। बाजार क्षेत्र में धूल उड़ने से लोग परेशान हो चुके हैं। पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं दुकानो का सामना भी खराब होता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने एनएच विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा की जल्दबाजी से कार्य कर जगह जगह मिट्टी हाइवे पर छोड़ दी गई है जिससे तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी नेता महेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह नेगी, जीवन भंडारी, अमित जैडा़, बालम मेहरा, बसंत गोस्वामी, प्रताप गौणी, बिशन जंतवाल, चंदन गौणी, हरीश नेगी ने व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि जल्द मिट्टी का निस्तारण नहीं किया गया तो फिर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
