◾बाजार क्षेत्र में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
◾भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
◾ धर्मनगरी हरिद्वार से गंगा जल लेकर गांवों में पहुंचने लगा कांवड़ियों का दल
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गंगा जल लेकर कोसी घाटी स्थित बेतालघाट बाजार क्षेत्र पहुंचे कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। भोलेनाथ के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा निकाली।
धर्मनगरी हरिद्वार से जल लेकर बेतालघाट पहुंचे आमबाडी़, घंघरेठी, सिमलखा, अमेल, डाभर, वर्धो क्षेत्र के कांवड़ियों का व्यापारी नेता तारा भंडारी के नेतृत्व में फूल-मालाओं व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शिवभक्तों को फल व पानी वितरित भी किया गया। भजन कीर्तनो व भोलेनाथ के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में मुख्य बाजार क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली। कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने यात्रा के अनुभव साझा किए। तारा भंडारी के अनुसार कांवड़ियों का दूसरा जत्था भी शाम तक कोसी घाटी पहुंचेगा। दूसरे जत्थे के स्वागत की भी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान थानाध्यक्ष मनोज नयाल, गणेश पडियार, गोलू रावत, नवीन चंद्र पांडे, ललित रैखाडी, जगत सिंह, जीवन खंडूरी, धीरज मेहरा, प्रेम बुधोडी़, ललित जोशी, मनोज हाल्सी, भुवन बधानी, हरेंद्र नेगी, प्रकाश जोशी, शंकर फुलारा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!