◾ विशेष मंत्रोच्चार के साथ महाआरती व पूर्णाहुति के बाद लगा भंडारा
◾भजन कीर्तनो व भोलेनाथ के जयकारों से माहौल भक्तिमय
◾कोसी नदी के तट पर स्थित गुप्तेश्वर मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान
◾ आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गंगरकोट क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर स्थित गुप्तेश्वर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। विशेष मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना के बाद पूर्णाहुती व महाआरती के बाद भंडारा लगा। देश प्रदेश को आपदाओं से बचाने व सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई।
गुरुवार को जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित गुप्तेश्वर मंदिर में भजन कीर्तन से महौल गुंजायमान हो उठा। धर्माचार्य अमित पाठक, ईश्वरी दत्त पाठक,अतुल तिवारी ने यजमान मदन सिंह नेगी से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। देश प्रदेश को आपदाओं से मुक्ति तथा सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना के साथ ही मंत्रोचार के साथ महाआरती तथा पूर्णाहुती के बाद विशाल भंडारा लगा। मंहत कृष्ण गिरी की देखरेख में हुए कार्यक्रम में सुयालबाडी़, सुयालखेत, मनर्सा, गंगरकोट, जौरासी, काकड़ीघाट, लोहाली, चमड़ियां, उल्गौर आदि गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान मदन सिंह जीना, उमेश कांडपाल, दीप चंद्र कांडपाल, कुंदन रावत, ललित दानी, विनोद जीना, रणजीत जीना, राजू जीना आदि मौजूद रहे।
