◾ पुलिस के सामने भी मारपीट पर उतारु हुए आरोपित, पुलिस टीम से भी अभद्रता
◾बहू की तहरीर व सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार
◾ घटना से पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप, लोगो ने की कडे़ शब्दों में निंदा
◾बेतालघाट ब्लॉक के हल्सों कोरण गांव का मामला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के हल्सों कोरण ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान से मारपीट का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी आरोपितो ने अभद्रता कर डाली। ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान के ससुर, देवर तथा सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सरकारी कार्य में बाधा डालने पर भी आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल के अनुसार आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ग्राम प्रधान के साथ मारपीट का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। बीती रात हल्सों कोरण गांव की ग्राम प्रधान रेनू ने बेतालघाट पुलिस को सूचना दी की सास, ससुर तथा देवर उसके साथ मारपीट कर गाली-गलौच कर रहे हैं। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने एसआई मेहनाज अंसारी की अगुवाई में टीम गठित कर मौके की ओर रवाना की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच रेनू के ससुर पुष्कर चंद्र, देवर अनिल चंद्र तथा सास माधवी देवी को समझाने का प्रयास किया पर तीनों ने एक बार फिर पुलिस के सामने ही रेनू से मारपीट शुरु कर दी। बीच-बचाव में आए पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की गई। पुलिस टीम ने मारपीट में घायल ग्राम प्रधान रेनू को बामुश्किल हमलावरों से बचा सीएचसी बेतालघाट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। ग्राम प्रधान की तहरीर तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष मनोज नयाल के अनुसार आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई गौरव जोशी, लक्ष्मी, मुकेश सिंह, दीपक सिंह, चेतना, जगदीश पपोला आदि मौजूद रहे।
