◾ पशुपालको के मवेशी आए चपेट में बामुश्किल बची जान
◾ विभागीय लापरवाही पर गांव के बासिदों ने जताई नाराजगी
◾गांव पर मंडरा रहे खतरे को समय रहते टालने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती तिपोला गांव के तया तोक में विद्युत पोल में करंट दौड़ाने से हड़कंप मच गया। बकरी व दो गौवंशीय पशु कंरट की चपेट में आ गए। समय रहते ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति बंद किए जाने से मवेशियों का जान बच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने इसे विभागीय लापरवाही करार दिया। जल्द व्यवस्था में सुधार किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
तिपोला गांव (ताड़ीखेत ब्लॉक) के तिपोला गांव के तया तोक में शनिवार को बडा़ हादसा टल गया। स्थानीय पशुपालक राम सिंह के दो गौवंशीय पशु तथा नंदन सिंह की बकरी विद्युत पोल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए। मवेशियों के एकाएक करंट की चपेट में आने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति बंद की गई तब बामुश्किल मवेशियों की जान बच सकी। गांव के समीप लगे विद्युत पोल में करंट दौड़ने से स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि पूर्व में भी मामले की सूचना विद्युत विभाग को दी जा चुकी है बावजूद अनदेखी की जा रही है। कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है।क्षेत्र के राम सिंह, हीरा सिंह, बालम सिंह, चंदन सिंह, आनंद सिंह, मोहन सिंह, पान सिंह, बचे सिंह आदि ने व्यवस्था में सुधार की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!