◾ खैरना पुलिस ने गांवों में चलाया विशेष जागरूकता अभियान
◾साइबर अपराध, यातायात नियम तथा पुलिस एप की दी जानकारी
◾ राजस्व से रेगुलर पुलिस क्षेत्र में शामिल हुए गांवों में चलाया अभियान
◾ प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के इस्तेमाल पर छह दुकानदारो के चालान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गोवंशीय पशुओं को बजार क्षेत्रो में आवारा छोड़ने वालों के खिलाफ चौकी पुलिस खैरना ने शिकंजा कस दिया है। गांव में विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। चेताया की गोवंशीय पशुओं को आवारा छोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को पुलिस हेल्पलाइन नंबरो के साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराई गई। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री बेचने पर छह दुकानदारों के चालान किए गए।
बुधवार को चौकी प्रभारी दिलीप कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने राजस्व क्षेत्र से रेगुलर पुलिस क्षेत्र में शामिल नौडा़, ब्यासी, जजूला, गरजोली, सीम, सिल्टोना आदि गांवों में विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया। ग्रामीणों को नियमित पुलिस व्यवस्था, बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम, यातायात नियमों के पालन, बढ़ते साइबर अपराध से बचाव, उत्तराखंड पुलिस के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में बताया गया। पुलिस की आपातकालीन 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध घटित होने पर कार्रवाई हेतु हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। गोवंशीय पशुओं को आवारा छोड़ने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री बेचने पर छह दुकानदारों के पुलिस एक्ट में चालान किए गए। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
