◾देश, प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि को की प्रार्थना
◾ मंदिर प्रबंधन से ली बाबाओं की लीलाओं की जानकारी
◾भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कैबिनेट मंत्री का स्वागत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
वित्त शहरी विकास व आवास, विधायी, संसदीय कार्य जनगणना एवं पुनर्गठन मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेक देश प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। कुछ देर मंदिर में बिताने के बाद मंत्री गंतव्य को रवाना हो गए।
बुधवार को कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम पहुंचे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेका। मंदिर प्रबंधन से बाबा की लीलाओं की जानकारी जुटाई। कैंची धाम क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का फीडबैक लिया। विधायक सरिता आर्या ने कैंची धाम क्षेत्र में विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।कुछ देर मंदिर में बिताने के बाद कैबिनेट मंत्री गंतव्य को रवाना हो गए। इस दौरान भीमताल मंडल प्रभारी प्रताप बोहरा, जिला मंत्री प्रकाश आर्या, मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, चंपा जलाल, चित्रा जैडा़,अनिता बोहरा, विमला नेगी, भगवत सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।
