◾ तीन महिने के प्रशिक्षण शिविर का ग्राम प्रधान ने किया शुभारंभ
◾तुरिया फाउंडेशन के तत्वाधान में नौनिहालों कंप्यूटर शिक्षा के लेंगे ज्ञान
◾ पहले नौघर, टूनाकोट, मनारी में लग चुका है शिविर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
तुरिया फाउंडेशन के तत्वाधान में समीपवर्ती विशालकोट गांव में निशुल्क कंप्यूटर कोर्स शुरु हो गया। पहले चरण में लगभग चालीस नौनिहालों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। फाउंडेशन सदस्यों के अनुसार इससे पूर्व भी आसपास के गांवों के नौनिहालों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विशालकोट गांव में तुरिया फाउंडेशन के तत्वाधान में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रधान नीमा देवी ने किया। ग्राम प्रधान ने तुरिया फाउंडेशन के कार्यों की सराहना कर कहा की सूदूरवर्ती गांवों में ऐसे प्रशिक्षण से नौनिहाल निश्चित रुप से लाभान्वित होंगे। विशालकोट गांव में निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में म्यू, मटेला, विशालकोट के चालीस नौनिहाल प्रशिक्षण लेंगे। महिपाल सिंह मास्टर ट्रेनर होंगे। इससे पहले नौघर, टूनाकोट,मनारी, गांव में भी नौनिहालों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस दौरान फाउंडेशन संस्थापक रजनी पांडे, दिनेश पांडे, गोपाल सिंह, सुनील मेहरा, प्रेम सिंह, आनंद सिंह, गोधन सिंह, कैलाश चंद्र बेलवाल, सुंदर सिंह, हेमा देवी, नीमा देवी आदि मौजूद रहे।
