◾मुनाफे के फेर में खुलेआम दी जा नियमों की बली
◾ कर्मचारियों के आदेशों की भी खुलेआम उडा़ई जा रही धज्जियां
◾पतले पेड़ों के साथ ही एक ही पेड़ पर दिए जा रहे कई जख्म
◾ स्थानीय लोगों ने जताया जंगल के अस्तित्व पर संकट का अंदेशा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर थुआ ब्लॉक ताड़ीखेत क्षेत्र से सटे थुआ के जंगल में लीसा ठेकेदार मनमानी पर उतारु हो चुका है। आलम यह है की अब वन कर्मियों के आदेशों को भी तवज्जो नहीं दी जा रही। नियमों का उल्लंघन कर मानक से उलट अवैध तरीके से पेड़ों से लीसा निकालने का कार्य किया जा रहा है। वन रक्षक नंदी पांडे के अनुसार संबंधित ठेकेदार को नियमानुसार ही कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं बावजूद अनसुनी की जा रही है। दावा किया की जल्द दोबारा जंगल का निरीक्षण किया जाएगा।
थुआ के जंगल में लीसा ठेकेदार वन विभाग पर भारी पड़ रहा है। जंगल क्षेत्र में लीसा निकालने के लिए एक ही पेड़ पर कई जख्म दे दो से तीन गमले लगाए गए हैं वहीं कई जगह मुनाफे के फेर में नियमों की खुली धज्जियां उडा़ पतले पेड़ों से तक लीसा निकाला जा रहा है। जंगल में हो रहे खेल से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अंदेशा जताया है की यहीं हालत रहे तो जंगल के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो सकता है। जंगल में मनमानी पर उतारू लीसा ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठने लगी है। वहीं संबंधित ठेकेदार वन विभाग के कर्मचारियों के आदेश को भी दरकिनार कर रहा है। वन रक्षक नंदी पांडे के अनुसार कई बार कहे जाने के बावजूद ठेकेदार नियमों का पालन नहीं कर रहा। वन रक्षक ने दावा किया की जल्द दोबारा जंगल का निरीक्षण किया जाएगा।
