◾श्री मां भगवती धाम में श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय
◾ कथा सुनने आसपास के गांवों से उमड़ रहा आस्था का सैलाब
◾मुख्य सड़क से मंदिर तक मार्ग निर्माण को विधायक ने दिए दो लाख रुपये
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बिल्लेख गांव स्थित श्री मां भगवती धाम में श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। दूर दराज के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कथा व्यास आचार्य सतीश चन्द्र जोशी ने क्षेत्रवासियों से सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने मंदिर तक रोड निर्माण को विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
श्री मां भगवती धाम बिल्लेख में धर्माचार्य नीरज पांडे, हरीश पांडे व गिरीश चंद्र पपनै ने यजमानों से विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोच्चार के साथ गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। कथा व्यास आचार्य सतीश चंद्र जोशी ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। कहा की जहां श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होता है वह क्षेत्र तमाम संकटों से मुक्त हो जाता है। कहा की सत्य के मार्ग पर चलने वाले मनुष्यों से ईश्वर हमेशा प्रसन्न रहते हैं। कथा सुनने को आसपास के नौघर, कालाखेत, हिडा़म, बलियाली, रिची, मंडलकोट, टूनाकोट, तिपोला, सुकोली, भुजान समेत तमाम गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है‌। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने मुख्य सड़क से मंदिर परिसर तक सड़क निर्माण को दो लाख रुपये देने की घोषणा की। भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कृष्णा उपाध्याय, यतिन जोशी, कृष्णा खुल्बे ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे भक्तों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान केवलानंद, उर्वा दत्त, कैलाश चंद्र, हीरा बल्लभ, पान देव, महेश सती, भैरव दत्त, ज्वाला दत्त, जगदीश चंद्र, सुनील मेहरा, राजेंद्र सिंह नेगी, पनी राम, चंदन सिंह करायत, ललित, नवीन, कमलेश आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!