◾गुणवत्ताविहीन पैराफिट निर्माण का आरोप
◾अधिवक्ता ने उठाई जांच कर कार्रवाई की मांग
◾रातीघाट – बुधलाकोट मोटर मार्ग का मामला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रातीघाट बुधलाकोट मोटर मार्ग पर सुरक्षित यातायात के लिए बनाए जा रहे पैराफिट निर्माण में धड़ल्ले से पत्थरों के इस्तेमाल से क्षेत्र के वासिदों ने गहरी नाराजगी जताई है। अधिवक्ता नरेश बिष्ट ने जनहित से खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगा मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले रातीघाट – बुधलाकोट मोटर मार्ग पर सुरक्षित यातायात के लिए पैराफिट निर्माण किए जा रहे हैं। पैराफिट निर्माण पर अनियमितता का आरोप भी लगने लगा है। ग्रामीणों के अनुसार पैराफिट निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। पैराफिट में भारी मात्रा में पत्थर भर इतिश्री की जा रही है। अंदेशा जताया है की निर्माण कार्य में मानकों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा। साफ कहा की ग्रामीण सड़कें बजट ठिकाने लगाने का जरिया बन गई है। अधिवक्ता व स्थानीय नरेश बिष्ट ने मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों में अनियमितता बरते जाने पर गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की लाखों करोड़ों रुपये अवमुक्त होने के बावजूद कार्यों में अनियमितता की जा रही है। गांव के वासिंदे लगातार गुणवत्तायुक्त कार्य कराए जाने की मांग उठा रहे हैं बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही। लगातार मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है।जिसे अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साफ कहा की यदि गुणवत्तायुक्त कार्य नहीं किए गए तो फिर मजबूरन न्यायालय की शरण ली जाएगी।
