◾अधिकारियों की निगरानी में बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने की मांग
◾शिप्रा नदी में किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य का मामला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र को बाढ़ के कहर से बचाने को करोड़ों रुपयों की लागत से किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान न रखें जाने पर व्यापारियों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। आरोप लगाया की यदि मुनाफे के फेर में गुणवत्ता से समझौता किया गया तो फिर तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया जाएगा। व्यापारियों ने जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी में कार्य करवाए जाने की मांग भी उठाई है।
गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र के ठिक पीछे बहने वाली उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी पर लगभग छह करोड़ रुपये की भारी भरकम लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य गतिमान है। स्थानीय व्यापारियों ने आरोप लगाया है की निर्माण कार्यों में स्थानीय रेत का ही धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। गुणवत्ता का ध्यान न रखें जाने से भविष्य में खतरा बढ़ने की आंशका भी है। पूर्व में भी मांग उठाई जा चुकी है बावजूद मनमानी की जा रही है। साफ कहा की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यापारी नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, भैरव नैनवाल, मनीष तिवारी, हरक सिंह आदि ने साफ कहा की गुणवत्ताविहीन कार्य कतई स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यदि गुणवत्ता से समझौता किया गया तो फिर तहसील मुख्यालय में आंदोलन शुरु किया जाएगा। व्यापारियों नेताओ ने कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में ही कार्य किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
