◾विदेशी भक्त बाबा की लीला देख पड़ गया था हैरत में
◾फिर छूट गई थी नशे की लत और बन गया बाबा का अनन्य भक्त
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
नीम करौली बाबा को मानने वालों में वैसे लाखों भक्त हैं। बाबा भक्तों में बालीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स का भी नाम आता है। जूलिया न तो आज तक बाबा के धाम आई और न ही बाबा से मिली। बस उनकी फोटो देखकर, उनकी भक्त हो गई। इसी श्रंखला में अमेरिका में हावर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रिचर्ड एडवर्ड भी है। जो एक नशीली दवा के ऊपर रिसर्च कर रहे थे। इनके नशे के आदि हो जाने के कारण, यूनिवर्सिटी से निष्कासित कर दिया गया।
धीरे-धीरे ज्यादा ड्रग्स लेने के कारण रिचर्ड डिप्रेशन में चले गए। वर्ष 1967 में रिचर्ड भारत घूमने आए। यहां उनकी मुलाकात, नीम करोली बाबा से हुई। एक दिन उन्होंने बाबा जी को ड्रग्स दी। बाबा ने एक साथ बहुत सारी गोलियां खा ली। लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। यह देखकर रिचर्ड की सोच ड्रग्स के प्रति बदल गई। वह बाबा के अनन्य भक्त हो गए। फिर उन्होंने अमेरिका वापस जाकर, अपना नाम रामदास रख लिया। वह हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार में लग गए। ऐसे ही बाबा की तमाम लीलाएं लोगों को हैरत में डाल देती है।
