◾14 जून को आयोजित होगा विशाल भंडारा
◾ आयोजन समिति सदस्य तैयारियों में जुटे
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे छडा़ गांव में कल 13 जून को विशेष धार्मिक अनुष्ठान होंगे। रात्री जागरण भी होगा। 14 जून को विशाल भंडारा लगेगा। आयोजन समिति सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
छडा़ गांव में स्थित भूमिया मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। जीर्णोद्धार का कार्य पूरा होने पर अब 13 जून (मंगलवार) को विशेष धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम तय हुआ है। रात्री जागरण भी होगा। 14 जून बुधवार के दिन विशाल भंडारा भी लगेगा। आयोजन समिति कार्यक्रम की तैयारियों को जुट गई है। क्षेत्रवासियों से भी अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

error: Content is protected !!