◾15 जून को देश विदेश से कैंची धाम पहुंचते हैं बाबा भक्त
◾ हनुमान जी के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करौली
◾ बाबा भक्तों में सुमार है बड़ी हस्तियों के नाम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट))))
हनुमान जी के परम भक्त और उनके अवतार माने जाने वाले बाबा नीम करौली विश्व के प्रसिद्ध संतों में से एक है। मान्यता है की बाबा को हनुमान जी की उपासना से अनेक चमत्कारिक सिद्धियां प्राप्त थीं। कई ऐसे चमत्कार है जिन्हें सुनकर आज भी भक्त हैरान रह जाते हैं। कैंची धाम में बड़ी-बड़ी हस्तियां आज भी बाबा नीम करौली का आशीर्वाद लेने पहुंचते है। बाबा के चमत्कार अद्भुत हैं।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम विश्व प्रसिद्ध है। 15 को स्थापना दिवस पर लगने वाले मेले में देश विदेश से बड़ी संख्या में बाबा भक्त कैंची धाम पहुंचते हैं। रोजाना भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर पर मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। मान्यता भी है की बाबा के दर पर पहुंचने वाले बाबा भक्तों की मान्यता पूर्ण होती है। तमाम राजनैतिक पार्टियों से जुड़े राजनितिज्ञ, न्यायमूर्ति, अभिनेता, अभिनेत्री व किक्रेट जगत व अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ी बाबा के दर पर हाजरी लगा रहे हैं। बाबा की तमाम लीलाएं भी सर्वविदित है। कहते हैं कि वर्षो पूर्व कुमाऊं रेजिमेंट के मेजर सुनंदा और उनका परिवार कैंची धाम पहुंचा।बाबा के दर्शन के बाद पूरा परिवार कार से वापस रानीखेत रवाना हुआ। रास्ते मे खैरना पुल पर बाबा बैठे दिखाई दिए। उन्होंने गाड़ी रुकवाई गई। सोचने लगे अभी तो महाराज को कैंची मे देखकर आए थे फिर यहाँ कैसे। बाबा को प्रणाम करने के बाद करने के जिज्ञासा शांत करने को बाबा से सवाल पूछ लिया। बाबा ने भी जवाब दिया की कैंची से बिना प्रसाद लिए ही चले आए इसलिए स्वयं यहां आना पड़ा। बाबाजी ने अपने कम्बल से आम निकाल कर उनको प्रसाद रूप मे दिए।मेजर सुनंदा एक के बाद एक आश्चर्यजनक घटनाक्रमों को होते हुए देख रहे थे। दूसरा आश्चर्य यह हुआ कि उस समय आम का मौसम ही नहीं था। और पहला ये था कि बाबा उनसे पहले पहुंचे हुए थे। ऐसे ही बाबा की तमाम लीलाओं से बाबा के भक्तों की संख्या बढ़ते चली गई। वर्तमान में बाबा भक्त देश विदेश से बाबा भक्त परिवार समेत कैंची धाम पहुंच रहे हैं।
