◾सुप्रसिद्ध कैंची मेले में वाहनों की आवाजाही को देख डीएम ने दिए निर्देश
◾व्यवस्थाओं का लिया जायजा, परखी तैयारियां
◾अधिकारियों को दिए व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया हैं। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए साथ ही भवाली से खैरना तक के आंगनबाड़ी केंद्रों को 13 से 16 जून तक बंद रखे जाने के साथ ही यातायात व्यवस्था को ठोस रणनीति तैयार करने को कहा।
गुरुवार को डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर 15 जून को स्थापना दिवस के मौके पर कैंची धाम में लगने वाले सुप्रसिद्ध मेले की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नैनीताल बैंड से सैनटोरियम होते हुए कैंची धाम तक नवनिर्मित बाईपास, सड़क, पार्किंग का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए। लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय कुमार पांडे को विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर 12 जून तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। को यातायात, पेयजल, विद्युत, पार्किंग, मोबाइल शौचालय, सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी वंदना ने भीमताल से भवाली तथा अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सड़क के दोनों और खड़े वाहन, रेडी, ठेली, मलबा हटाने को कहा। मेले की तैयारियों के तहत हाइवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव को देख खैरना से भवाली तक सभी आंगनबाडी केंद्रों को 13 से 16 जून तक बंद रखने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के अनुसार यातायात व्यवस्था को रुट मैप तैयार किया जा रहा है। इस दौरान एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम पारितोष वर्मा, एसपी जगदीश चंद्र, नगर पालिका अध्यक्ष भवाली संजय वर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार समेत कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!