◾ बाबा के दर पर मत्था टेक लिया आशीर्वाद
◾मंदिर प्रबंधन से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
◾ प्रशंसकों को भी नहीं किया निराश दिया ऑटोग्राफ
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बाबा नीम करौली के अनुयायियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। क्रिकेट खिलाड़ियों, राजनेताओं, न्यायमूर्ति, अभिनेत्री, अभिनेता बाबा के दर पर मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। गॉडफादर फिल्म की अभिनेत्री वरीना का नाम भी बाबा भक्तों में शामिल हो गया है। वरीना ने बाबा के दर पर मत्था टेक आशीर्वाद लिया।
सुप्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली के कैची धाम पहुंचने के बाद से ही बाबा के दर पर सेलिब्रिटी का तांता लगने लगा है। कुछ दिन पूर्व ही तिरंगा फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले दीपक शिर्के के मंदिर पहुंचने के बाद सोमवार को सलमान खान अभिनीत गॉडफादर फिल्म में अभिनेत्री का रोल निभाने वाली वरीना हुसैन बाबा के दर पर पहुंची। मंदिर प्रबंधन से बाबा की लीलाओं की जानकारी ली। बाबा के दर पर मत्था टेका। काफी देर मंदिर में बिताने के बाद वरीना खुश नजर आई । फिल्म अभिनेत्री के मंदिर पहुंचने की सूचना पर तमाम प्रशंसक मंदिर गेट पर इकट्ठे हो गए। वरीना ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया प्रशंसकों के साथ सेल्फी के साथ ही ऑटोग्राफ भी दिए।

error: Content is protected !!