◾भाजपा के जनसंपर्क अभियान ने पकड़ा जोर
◾ भाजपा मंडल गरमपानी के पदाधिकारियों ने किया गांवों को रुख
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

भाजपा का जनसंपर्क अभियान जोर पकड़ गया है। गरमपानी मंडल से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सूदूर गांवों में पहुंच लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा से जुड़ने का आह्वान भी किया गया।
जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह की अगुवाई में बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट, बादरकोट, पालड़ी, सिमलखा, बसगांव, सोनगांव, जिनौली आदि गांव पहुंचे। ग्रामीणों से समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने सकदीना तड़ी जिनोली मोटर मार्ग पर डामरीकरण न होने, बादरकोट के खुणा में कलमठ निर्माण में अनियमितता समेत समस्याएं गिनाई। मंडल अध्यक्ष ने कहा की समस्याओं से जल्द सांसद व विधायक को अवगत करा निदान किया जाएगा। गांवों के वासिदों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही भाजपा की नीति व रिती बता जुड़ने का आह्वान किया गया। इस दौरान महामंत्री भगवत सिंह बिष्ट, शक्ति केंद्र संयोजक तारा नेगी, दीवान सिंह जलाल, तारा दत्त, गोविंद नेगी, लाभांशु पिनारी, हरेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, पूरन सिंह भंडारी, दीपक बोहरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!