◾कोसी नदी में कई लोग डूबकर गंवा चुके हैं जान
◾ गर्मी बढ़ने के साथ ही नदी को रुख कर रहे पर्यटक
◾ पुलिस लगातार चला रही जागरूकता अभियान बावजूद मनमानी जारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे के समीप बहने वाली कोसी नदी पर पर्यटक जान जोखिम में डाल धड़ल्ले से नदी के बीचोबीच नहाने पहुंच रहे हैं पूर्व में नदी क्षेत्र में गहराई व भंवर वाले स्थानों पर डूबकर कई लोग जान गंवा चुके हैं बावजूद लोग नदी का मोह नहीं छोड़ रहे जबकि खैरना पुलिस लगातार जागरूकता अभियान भी चला रही है।
हाइवे के समीप बहने वाली कोसी नदी पर नावली, जौरासी, काकड़ीघाट, लोहाली, खैरना आदि तमाम स्थानों पर कई लोग सही गहराई व भंवर की सही जानकारी न होने से नहाने के दौरान डूबकर जान गंवा चुके हैं। अब एक बार फिर हाईवे पर आवाजाही करने वाले पर्यटक नदी को रुख करने लगे हैं। नहाने के दौरान पर्यटक नदी के बीचोबीच तक पहुंच जा रहे हैं जिससे हादसे का खतरा बढ़ते ही जा रहा है। खैरना पुलिस की टीम लगातार जागरूकता अभियान चला लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है बावजूद कई लोग मनमाने ढंग से नदी क्षेत्र में पहुंच जा रहे हैं। छोटे छोटे बच्चों तक की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। मनोज नैनवाल, कैलाश कांडपाल, राकेश जलाल, अनिल बुधलाकोटी, गोविंद नेगी आदि ने गहराई व भंवर वाले स्थानों पर नहाना प्रतिबंधित किए जाने तथा नदी क्षेत्र में उतरने वाले रास्तों को बंद किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
