◾ सपरिवार मंदिर पहुंच कर की देश प्रदेश की खुशहाली को प्रार्थना
◾सेवादारों व श्रद्धालुओं से जुटाई सुविधाओं की जानकारी
◾ पूजा अर्चना के बाद अल्मोड़ा को हुए रवाना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह ने कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेका। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। बाद में राज्यपाल अल्मोड़ा को रवाना हो गए।
शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित बाबा नीम करौली आश्रम पहुंचे। पत्नी गुरमीत कौर के साथ मंदिर में पूजा अर्चना कर मत्था टेका। देश प्रदेश की सुख, समृद्धि व शांति को विशेष प्रार्थना की। मंदिर प्रबंधन ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने कहा कि मंदिर अलौकिक शक्ति का केंद्र है। कैंची धाम पहुंचकर आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है। राज्यपाल ने मंदिर के सेवादारों के साथ ही श्रद्धालुओं से भी बातचीत कर तमाम जानकारियां ली। मंदिर प्रबंधन के विनोद जोशी व प्रदीप साह ने राज्यपाल का स्वागत किया। बाद में राज्यपाल सपरिवार अल्मोड़ा को रवाना हो गए। इस दौरान एडीएम शिवचरण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, दिनेश तिवारी, भुवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
