◾अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भी बड़ा वाहनों का दबाव
◾जगह जगह जाम भी बनता जा रहा मुसीबत
◾खैरना में बेतरतीब वाहनों से काफी देर जाम में फंसे पर्यटक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
तपिश बढ़ने के साथ ही पर्यटक तेजी से पहाड़ को रुकवाने लगे हैं अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भी वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ चुका है। वाहनों का दबाव बढ़ने से कहना क्षेत्र में खड़े बेतरतीब वाहनों से काफी देर जाम लग गया पर्यटकों के वाहन भी जाम में फंसे रहे बाद में चौराहे में तैनात पुलिस के जवानों ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त की।
शनिवार को एकाएक पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो गया। तेजी से पर्यटक पहाड़ चढ़े। दोपहर सुबह से ही हाईवे पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया। दोपहर होते-होते वाहनों की संख्या बढ़ती चली गई। खैरना चौराहे में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के चलते एकाएक जाम लग गया। खैरना से गरमपानी तक तकरीबन एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। पर्यटको व पहाड़ से तराई तथा तराई से पहाड़ जा रहे यात्री वाहन भी जाम में जहां तहां फस गए। यात्रियों को भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बामुश्किल यातायात सुचारू कराया। तब जाकर यात्रियों व पर्यटकों ने भी राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने पर्यटक सीजन में हाइवे पर स्थित बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
