◾ निर्माणाधीन पुलों पर सुरक्षा के नहीं किए ठोस इंतजाम
◾जान जोखिम में आवाजाही को मजबूर वाहन चालक व यात्री
◾पूर्व में हो चुका हादसा, चालक के शरीर के आर-पार हो चुकी सरिया
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर काकड़ीघाट से क्वारब के बीच किए जा रहे पुल निर्माण के आसपास सुरक्षित यातायात को ठोस प्रबंध नहीं किए जा सकें है जबकि पूर्व में निर्माणाधीन पुल पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है। पुल निर्माण को लगाई गई सरिया चालक के शरीर के आर-पार तक हो चुकी है बावजूद एनएच प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। क्षेत्राधिकारी ने सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग दोहराई है। एनएच के सहायक अभियंता जीके पांडे के अनुसार संबंधित ठेकेदार को सुरक्षित यातायात को विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
हाइवे पर इन दोनों अलग अलग स्थानों पर नए पुलों का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षित यातायात को ठोस इंतजाम न किए जाने से बड़ी घटना का अंदेशा भी बना हुआ है। कुछ माह पहले ही सुयालबाडी़ के आगे निर्माणाधीन पुल पर एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है। हादसे में चालक के शरीर में निर्माणाधीन पुल की सरिया आर-पार हो गई। बामुश्किल सरिया काट चालक को अस्पताल पहुंचाया गया बाद में एम्स ऋषिकेश में ऑपरेशन के बाद चालक के शरीर से सरिया निकाली जा सकी बावजूद लापरवाही चरम पर है। निर्माणाधीन पुल के पास अब क सुरक्षित यातायात को प्रंबधन न किए जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है रात के वक्त जोखिम दोगुना बढ़ जा रहा है। वाहन चालकों व यात्रियों को जान हथेली पर आवाजाही करनी पड़ रही है। व्यापारी नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, संजय सिंह, दीवान सिंह, पंकज नेगी, सुनील मेहरा, कुलदीप खनायत, मनीष तिवारी, हरीश कुमार, पंकज भट्ट, फिरोज अहमद, हरीश चंद्र आदि ने निर्माणाधीन क्षेत्रो में सुरक्षित यातायात को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है। अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एनएच के सहायक अभियंता जीके पांडे के अनुसार संबंधित ठेकेदार को सुरक्षा कार्य को निर्देशित किया जा चुका है। चेतावनी बोर्ड व लाल झंडे भी लगवाए जाएंगे।
