◾ बीच बाजार वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से मचा हड़कंप
◾ वाहन के अंदर फंसे चालक को व्यापारियों ने बामुश्किल निकाला बाहर
◾स्कूटी सवार भी चपेट में आने से बाल बाल बचा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सब्जी से लदा पिकअप वाहन हाईवे पर ही पलट गया। दुर्घटना में वाहन चालक घायल हो गया। संयोगवश हाइवे पर आवाजाही कर राहगीर व एक स्कूटी सवार बाल बाल बच गया और बडा़ हादसा टल गया। चौकी पुलिस खैरना ने हाइवे पर यातायात सुचारु करवाया।
गुरुवार को अल्मोड़ा निवासी दान सिंह यूके 01सीए 1408 में हल्द्वानी स्थित सब्जी मंडी से सब्जी लाद अल्मोड़ा को रवाना हुआ। दान सिंह अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी देवी मंदिर के समीप पहुंचा ही था की एकाएक वाहन के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया नतीजतन वाहन असंतुलित होकर हाईवे से सटी पहाड़ी से टकराकर हाइवे पर ही पलट गया। वाहन की चपेट में आने स्कूटी सवार बजेडी़ गांव निवासी चंदन राम भी बाल बाल बच गया। पिकअप वाहन के एकाएक पलटने से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आवाजाही भी ठप हो गई। स्थानीय व्यापारियों ने वाहन के अंदर फंसे वाहन चालक को बामुश्किल सकुशल बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया। वाहन के पलटने से हाईवे पर सब्जियां भी बिखर गई। पुलिस टीम ने हाईवे पर यातायात सुचारु करवाया। संयोगवश दुर्घटनाग्रस्त वाहन की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया और बडा़ हादसा टल गया।

error: Content is protected !!