◾ वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर किए गए भजन कीर्तन
◾ निर्जल व्रत रख वट सावित्री पर विधि विधान से की गई पूजा अर्चना
◾ काकड़ीघाट स्थित नीम करौली आश्रम में हुआ प्रसाद वितरण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

पर्वतीय क्षेत्र में वट सावित्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने पति की दीर्घायु को विशेष पूजा अर्चना की। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा। काकड़ीघाट स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में दूर दराज के क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने पूजा अर्चना की।
शुक्रवार को वट सावित्री पर्व पर सुहागिनों ने पारंपरिक परिधानों में वट वृक्ष की पूजा की। गरमपानी में धर्माचार्यों हेम चन्द्र उप्रेती ने धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा। सुहाग की रक्षा को सुहागिनों ने निर्जल व्रत रखा। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में सुबह से ही पूजा अर्चना को महिला श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अल्मोड़ा, रानीखेत, भवाली, नैनीताल, सुयालबाडी़, मोना, क्वारब, नैनीपुल आदि क्षेत्रों से महिलाएं पारंपरिक परिधानों में पूजा अर्चना को आश्रम पहुंची। आश्रम में स्थित वट वृक्ष की पूजा अर्चना की गई। देर शाम तक भजन-कीर्तनो ने समां बांधा। मंदिर के मुख्य पुजारी आंनद गैड़ा व अमित पाठक ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।

error: Content is protected !!