◾भविष्य में भी दिया हर संभव मदद का भरोसा
◾ अस्पताल प्रबंधन ने जताया ट्रस्ट निदेशक का आभार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सीएचसी गरमपानी में हुए कार्यक्रम में विलेज वेज वेजिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली ने सीएचसी गरमपानी को अस्पताल के लिए जरुरत की आवश्यक सामग्री सौंपी। चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत ने ट्रस्ट का आभार जताया।
गुरुवार को सीएचसी गरमपानी में विलेज वेज चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे ट्रस्ट के सदस्यों ने अस्पताल के लिए तीन क्रश कार्ट ट्रॉली, पांच मरीजों के बैठने के लिए स्टूल तथा एक एग्जामिनेशन टेबल अस्पताल प्रबंधन को सौंपी। सदस्यों ने भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत ने ट्रस्ट की निदेशक रतन माला कपूर का आभार जताया। इस दौरान मनोज थपलियाल, मदन मोहन कैडा़, सादिक अली आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!