◾ कई बाइक सवार भी टकरा कर हो चुके चोटील
◾पशुओं को बाजार में छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में आवारा गौवंशीय पशुओं की बढ़ती संख्या परेशानी का सबब बन चुकी है। पशुओं से स्कूली बच्चों व हाईवे पर आवाजाही कर रहे बाइक सवारों व यात्रियों पर दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। कई बाइक सवार पूर्व में चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने पशुओं को गौ सदन भेजे जाने की मांग उठाई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में आवारा गौवंशीय पशुओं की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। गरमपानी से खैरना बाजार तक जगह-जगह गोवंशीय पशु झुंड में घूम रहे हैं। कई बार आपस में भिड़ने से पशु लोगों पर हमलावर भी हो जा रहे हैं। स्कूल को आवाजाही करने वाले नौनिहालों तथा राहगीरों पर भी दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व में भी कई बार पशुओं को गौ सदन भेजे जाने की मांग भी उठ चुकी है बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही जिससे स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, बिशन जंतवाल, राकेश जलाल,विरेंद्र सिंह, मनोज नैनवाल, देवेश कांडपाल, कैलाश कांडपाल, फिरोज अहमद, डूंगर सिंह आदि व्यापारियों ने पशुओं को आवारा छोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा संभावित खतरे को देखते हुए पशुओं को गौ सदन भेजे जाने की मांग की है।

error: Content is protected !!