◾जीआइसी शेर में हुए जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया गया जागरुक
◾ यातायात के नियमो की जानकारी दे पालन का किया आह्वान
◾प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड के तत्वाधान में राजकीय इंटर कॉलेज शेर में सड़क सुरक्षा जागरूकता व नशा उन्मूलन कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों से गांवों में भी लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
शनिवार को जीआइसी शेर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ताडी़खेत एसएस चौहान, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिवराज सिंह बिष्ट व प्रधानाचार्य दीपक चंद बिष्ट ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमो का पालन करने के साथ ही नशे के दुष्परिणाम बताए गए। वक्ताओं ने कार्यक्रम का लाभ उठा गांवों में भी जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। सड़क सुरक्षा पर जूनियर स्तर पर हुई प्रतियोगिता में राशि करायत पहले, दिव्या करायात दूसरे व हर्षिता मेहरा तीसरे स्थान पर रही जबकि सीनियर वर्ग में मयंक सिंह पहले, वीरेंद्र छिमवाल दूसरे व भूमिका करायत ने तीसरा स्थान हासिल किया। नशा मुक्ति पर जूनियर वर्ग में राशि करायत ने बाजी मारी जबकि चेतन रावत व गणेश सिंह दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में सूरज नेगी पहले, रिया बिष्ट दूसरे व तनीषा बिष्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक की भूमिका मोहन सिंह लटवाल तथा जीवन तिवारी ने निभाई। इस दौरान इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष बालम सिंह करायत, गीता गोस्वामी, तनुजा उप्रेती, भुवन चंद्र, ललित कुमार कृष्ण कुमार उपाध्याय मनोज जोशी, वीरेंद्र कुमार, रितु, रोशनी चौहान, दीपा बुधोडी़, ममता पंत, शंकर बिष्ट, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
