◾शिविर से मिले प्रशिक्षण का लाभ उठाने का आह्वान
◾ जेएनवी में एनसीसी का दस दिवसीय सीएटीसी शिविर
◾कमान अधिकारी ने की विद्यालय प्रबंधन से मिल रहे सहयोग की सराहना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा – हल्द्वानी हाईवे पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाडी़) में एनसीसी के दस दिवसीय सीएटीसी शिविर के आठवें दिन एनसीसी ग्रुप कमांडर ने शिविर का निरीक्षण किया। कैडेट्स से लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तत्पर रहने तथा भारतीय सेना में उच्च पदों के लिए मेहनत करने का आह्वान किया। ग्रुप कमांडर ने शिविर क्षेत्र का भी जायजा लिया।
जेएनवी गंगरकोट (सुयालबाड़ी) में एनसीसी के दस दिवसीय सीएटीसी शिविर में शनिवार को एनसीसी के ग्रुप कमांडर नैनीताल कमोडोर राजेश सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न दिशा निर्देश दिए। 24 यूके गर्ल्स बटालियन कैडेट्स ने ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। ग्रुप कमांडर राजेश सिंह ने शिविर क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। ग्रुप कमांडर ने शिविर में दी गई जानकारियों का लाभ उठाने का आह्वान किया। कहा की शिविर से मिले प्रशिक्षण को आत्मसात कर आगे बढ़ा जा सकता है। कैडेट्स ने राहत व बचाव कार्यों के साथ ही विभिन्न साहसिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य राज सिंह ने किया। कमान अधिकारी मनोज कुमार कांडपाल में विद्यालय प्रबंधन से मिल रहे सहयोग की सराहना की। इस दौरान लेफ्टिनेंट इंद्रजीत कौर, हिमानी जोशी, ज्योति टम्टा, सेकंड ऑफिसर खिला बहुगुणा, शैलजा श्रीवास्तव, रीना रानी, सूबेदार मेजर शिव सिंह आदि मौजूद रहे।
