◾ सीएचसी गरमपानी में जांच के बाद हुआ खुलासा
◾ संक्रमितो को होम आइशोलेशन में भेजने की तैयारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के अलग अलग गांवों के तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीनों स्वास्थ्य जांच को अस्पताल पहुंचे जहां कोरोना जांच में तीनों संक्रमित पाए गए। तीनों को होम आइशोलेशन में भेजने की तैयारी शुरु कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क लगाने का आह्वान किया है।
लंबे समय तक शांत रहने के बाद अब एक बार कोरोना संक्रमण ने पांव पसार लिए हैं। सीएचसी में बीमार लोगों की एहतियातन स्वास्थ्य जांच की जा रही है जिसमें बीते दिनों में ही कई लोगो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। बुधवार को भी पांच अस्वस्थ लोगों की जांच की गई जिसमें लोहाली निवासी व्यक्ति, खैरना निवासी युवती तथा रिची गांव निवासी बुजुर्ग महिला संक्रमित पाई गई। तीनों संक्रमितो को होम आइशोलेशन में भेजने की तैयारी शुरु कर दी गई है। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से कोरोना संक्रमण की जद में आने से बचने को विशेष अहतियात बरतने तथा मास्क लगाने की अपील की है।
