◾सीओ की जांच में हुई आरोपित पर लगे आरोपों की पुष्टि
◾ खैरना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
◾बेतालघाट ब्लॉक के धारी गांव में जमीनी विवाद से जुड़ा है मामला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
जमीनी विवाद में गाली गलौज, मारपीट व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। सीओ नैनीताल की जांच में इसकी पुष्टि हुई। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
मामला बीते मार्च का है बेतालघाट ब्लॉक के धारी गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंप बताया की धारी गांव निवासी गोपाल दत्त भट्ट उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। कब्जे की सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद गोपाल दत्त ने उसके साथ गाली-गलौच कर जाती सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मारपीट की। बामुश्किल जान बचाकर वह वहां से भागा। तहरीर के आधार पर भवाली थाने में आरोपित के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट व विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीओ विभा दीक्षित ने मामले की जांच शुरु की। कई लोगों के बयान भी दर्ज किए गए। जांच में आरोपित पर लगे सभी आरोपों की पुष्टि हुई। सीओ के निर्देश पर चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
