◾स्कूली बच्चों व राहगीरों पर मंडरा रहा दुर्घटना का खतरा
◾लाखों रुपये की लागत से बनी बरसाती नाली की दुर्दशा से लोगों में रोष
◾ खतरा टालने को व्यवस्था दुरुस्त करने की उठी मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में बनी बरसाती नाली के जगह जगह क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चों व राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग गिरकर चोटील भी हो चुके हैं। व्यापारियों ने बरसाती नाली को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में हाईवे के दोनो ओर बनी बरसाती नाली खतरे का सबब बन चुकी है। जगह जगह नाली के क्षतिग्रस्त होने से कई वाहन तक नाली की ओर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके है। स्कूली बच्चों तथा राहगीरों के उपर भी खतरा बढ़ते जा रहा है। हाईवे पर तेज रफ्तार दौड़ते वाहनों से खतरा दो गुना बढ़ जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने आरोप लगाया है की कई बार आवाज उठाए जाने की बावजूद एनएच प्रशासन समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी नेता वीरेंद्र सिंह, राकेश जलाल, गजेंद्र नेगी, बिशन सिंह जंतवाल, मनीष तिवारी आदि ने बाजार क्षेत्र में व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
