◾एक ही बारिश में पेंचवर्क उखड़ने से हो गया जलभराव
◾ गुणवत्तायुक्तविहीन कार्य कर सरकारी बजट की बर्बादी का आरोप
◾ स्थानीय लोगों ने उठाई जांच की मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले बेतालघाट भुजान मोटर मार्ग पर लगभग तीन सप्ताह पूर्व लाखों रुपये की कीमत से किया गया पेंचवर्क एक ही बारिश में दम तोड़ गया है। पेंचवर्क उखड़ने से मोटर मार्ग पर जलभराव होने से लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।क्षेत्रवासियों ने गुणवत्ताविहीन कार्य की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है।

बीते तीन सप्ताह दिन पूर्व भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग पर कुंजगढ़ पुल से बचौडी़ गांव तक लगभग पांच लाख रुपये की लागत से पेंचवर्क का कार्य किया गया। तब भी लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए बावजूद लोगों की बात की अनदेखी कर कर्य निपटा दिया गया। अब शुक्रवार रविवार को हुई बारिश में पेचवर्क की परतें उधड़ती चले गई। एक ही बारिश में मोटर मार्ग पर पेंचवर्क उखड़ने के बाद जलभराव हो गया। आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापार मंडल अध्यक्ष भुजान कुलदीप खनायत, सुनील मेहरा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, संजय सिंह, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह आदि लोगों ने गुणवत्ताविभिन्न कार्य किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है। लाखों रुपये का गुणवत्ताविहीन कार्य किए जाने पर जांच की मांग उठा कार्रवाई की मांग की है। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि मामले पर कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

error: Content is protected !!