◾श्रीमद भागवत कथा श्रवण को दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालु
◾ देश, प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि को हुई प्रार्थना
◾ भजन मंडली ने दी भजनों की शानदार प्रस्तुति
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। दूर दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे है‌। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर भी जारी है।
बाबा नीम करौली आश्रम काकडीघाट में श्रीमद् भागवत कथा सुनने आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। रविवार को धर्माचार्यों ने यजमानो से विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। कथा व्यास आचार्य पद्य उपाध्याय ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। बताया की भगवान श्रीकृष्ण परम दयालु है। जो भी भक्त सच्चे मन से उनका स्मरण करता है। उसके सभी कष्टों का निवारण होता है। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं से हमेशा सच्चे मन से ईश्वर की अराधना का आह्वान किया। भजन मंडली ने शानदार भजनो की प्रस्तुति से समां बांधा। कथा श्रवण को काकड़ीघाट, सुयालबाडी़, गडस्यारी, सूरी, जाला, जौरासी, सुयालखेत, नैनीपुल, गरमपानी, खैरना, बेतालघाट, भवाली, रातीघाट समेत दूरदराज के गांवों से भी श्रद्धालु आश्रम पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति सदस्यों के अनुसार दो मई को महाआरती व पूर्णाहुती के बाद भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा।

error: Content is protected !!