◾ दोनों केंद्र में 67 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
◾जनपद में बनाए गए थे 11 केंद्र
◾सभी केंद्रों में शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक में जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। रामगढ़ में 25 जबकि बेतालघाट में 42 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी भूप सिंह के अनुसार रामगढ़ में बनाए गए केंद्र में 189 तथा बेतालघाट में 148 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। बेतालघाट में जीआइसी तथा रामगढ़ में अटल उत्कृष्ट विद्यालय को केंद्र बनाया गया। अटल उत्कृष्ट विद्यालय रामगढ़ में पंजीकृत 214 विद्यार्थियों में से 189 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे जबकि 25 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे वहीं अटल उत्कृष्ट विद्यालय बेतालघाट में पंजीकृत 190 में से 148 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी 42 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। निगरानी को केंद्र में एक-एक पीएलओ की तैनाती की गई थी जबकि कई अन्य शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। परीक्षा प्रभारी भूप सिंह के अनुसार नैनीताल जनपद में बनाए गए सभी 11 केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

error: Content is protected !!