◾ कैंची धाम क्षेत्र में भी पुलिसकर्मियों साथ जिम्मेदारी संभालेंगे दस जवान
◾हाइवे पर वन वे वाले स्थानों पर भी हुई तैनाती
◾ जाम से निपटने को पुलिस ने बनाई विशेष रणनीति
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव को देख पुलिस हरकत में आ गई है। विशेष रणनीति तैयार कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को कैंची, गरमपानी, खैरना तथा भवाली क्षेत्र में तीस पीएससी जवानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोतवाल भवाली के अनुसार जाम लगने वालों स्थानों को चिन्हित कर जवानों को मुस्तैद किया गया है।
जाम के झाम में फंस रही कुमाऊं की महत्वपूर्ण लाइफ लाइन अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे को अब जाम से निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। हाईवे पर खैरना, रानीखेत पुल, कैची धाम तथा भवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर जाम से निपटने को 30 पीएसी जवानों को तैनात किया गया है। पर्यटन सीजन में बढ़ते वाहनों के दबाव तथा अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कई क्षेत्रों में वनवे आवाजाही होने से कई बार जाम लग जा रहा है। कैंची धाम क्षेत्र में भी लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या से आवाजाही प्रभावित हो रही है। ऐसे में अब पुलिस ने विशेष रणनीति के तहत जाम वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां पीएससी जवानों की तैनाती की है। खैरना चौराहा, रानीखेत पुल समेत अलग-अलग पांच स्थानों तथा दोपांखी क्षेत्र में पीएससी कर्मी तैनात हो चुके हैं जबकि कैंची धाम व भवाली क्षेत्र में भी पीएससी जवानों ने जिम्मेदारी संभाल ली है। कोतवाल भवाली उमेश मलिक के अनुसार जाम लगने वाले स्थानों को चिन्हित कर पीएसी की तैनाती की गई है। 31 वाहिनी पीएसी के करीब तीस कर्मियों ने बकायदा जिम्मेदारी संभाल ली है। पीएसी जवानों के जिम्मेदारी संभालने से पहले दिन ही हाइवे पर आवाजाही करने वाले लोगों को काफी हद तक जाम से निजात मिल सकी है।

error: Content is protected !!