◾ सुयालबाडी़ के व्यापारी नेता ने उठाए सवाल
◾ मनमाने ढंग से मुआवजा वितरित किए जाने का आरोप
◾मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर किए जा रहे चौड़ीकरण कार्य में जद में आए भवन स्वामियों को मनमाने ढंग से मुआवजा वितरित किए जाने का आरोप लगा व्यापारी नेता ने नाराजगी जताई है कहा कि कहीं बहुत अधिक मुआवजा बांट दिया गया है जबकि किसी को समुचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है।
हाईवे पर काकड़ीघाट से क्वारब क्षेत्र तक चौड़ीकरण का कार्य गतिमान है। चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकान स्वामियों व भू स्वामियों को एनएच प्रबंधन ने मुआवजा वितरित किया है। सुयालबाडी़ बाजार के व्यापारी नेता मदन मोहन सुयाल ने मुआवजा वितरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप लगाया है कि एनएच प्रशासन मनमाने ढंग से मुआवजा बांट रहा है किसी को तीस – तीस लाख रुपये मुआवजा दिया गया है जबकि किसी को काफी नुकसान होने के बावजूद समुचित मुआवजा नहीं मिल रहा। आरोप लगाया है की एनएच प्रशासन सौतेले रवैया अपना रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी नेता ने मुआवजा वितरण मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। चेताया है कि यदि मामले में मनमानी की गई तो फिर कुमाऊं आयुक्त कार्यालय में धरना दिया जाएगा।

error: Content is protected !!