◾पंचायत प्रतिनिधियों ने लगाया अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
◾ रातीघाट – बेतालघाट मार्ग पर दरक रहा कलमठ बना खतरे का सबब
◾लगातार खतरा बढ़ने के बावजूद अधिकारियों की नहीं टूट रही नींद
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

महत्वपूर्ण रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर मल्लाकोट क्षेत्र के समीप खोखला हो चुका मार्ग बड़े हादसे की ओर इशारा कर रहा है बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मुंदे बैठे हैं। लोगों की जिंदगी पर लगातार खतरा बढ़ने के बावजूद कोई सुध न लिए जाने से पंचायत प्रतिनिधियों ने गहरा रोष जताया है। आरोप लगाया है की कई बार सूचना देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है।
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाले रातीघाट – बेतालघाट मोटर मार्ग पर मल्लाकोट क्षेत्र के समीप मोटर मार्ग बदहाल हालत में पहुंच गया है। मार्ग पर बना कलमठ दरक चुकी है जिससे आवाजाही करने वाले लोगों की जिंदगी पर बडा़ खतरा मंडरा रहा है। रोजाना तमाम गांवों के वासिंदे इसी मार्ग से गांवों को आवाजाही करते हैं जिससे खतरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। रात के वक्त जोखिम दो गुना बढ़ जा रहा है। बावजूद सुध नहीं ली जा रही। ग्राम प्रधान पूजा पिनारी, दीपा देवी, लाभाशु सिंह, हरेंद्र सिंह जलाल, कृपाल सिंह मेहरा आदि ने आरोप लगाया की कई बार सूचना देने के बावजूद मार्ग को दुरुस्त नहीं किया जा रहा‌। खतरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है ऐसा लगता है मानो अधिकारी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने जल्द मोटर मार्ग को दुरुस्त कर खतरा टालने की मांग उठाई है। उपेक्षा पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!