◾ दयनीय हालत में पहुंचा मल्लाकोट – सीम – बजेडी़ मोटर मार्ग
◾ बड़ी – बड़ी झाड़ियां व दरकता मार्ग बना खतरे का सबब
◾ ग्रामीणों ने उठाई मोटर मार्ग दुरुस्त करने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाले रातीघाट – बेतालघाट मोटर मार्ग से तमाम गांवों को जोड़ने वाला मल्लाकोट- बजेडी़ – सीम मोटर मार्ग बदहाल हालत में पहुंच चुका है। बड़ी बड़ी झाड़ियां व जगह-जगह दरकता मार्ग बड़ी घटना की ओर इशारा कर रहा है बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। क्षेत्रवासियों ने मार्ग को तत्काल दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है।
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों को जोड़ने वाली सड़के बदहाल हालत में है। बीते दिनों हुई क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में भी पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़कों की बदहाली का मुद्दा जोर शोर से उठाया। बावजूद अब तक ग्रामीण सड़कों की सुध नहीं ली जा सकी है। बजेडी़, सीम समेत कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मल्लाकोट – सीम – बजेडी़ मोटर मार्ग बदहाल हालत में पहुंच चुका है। बड़ी बडी़ झाड़ियां व दरक रहा मोटर मार्ग बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहा है। गांवों के वासिंदे जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हैं। रात के वक्त खतरा कई गुना बढ़ जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई बार मांग उठाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। स्थानीय राजेंद्र कार्की, लाभांशु सिंह, हरेंद्र सिंह जलाल, भुपेंद्र सिंह, खड़क सिंह आदि ने मोटर मार्ग को समय रहते दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है ताकी खतरा टाला जा सके।




