◾ राज्य के लिए बताया अपूरणीय क्षति
◾बेहद सरल व सौम्य स्वभाव के कैबिनेट मंत्री के निधन से हर कोई स्तब्ध
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर कोसी घाटी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल कार्यालय में शोक सभा कर कैबिनेट मंत्री को श्रद्धांजलि दी।
बुधवार को कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया। भाजपा मंडल कार्यालय गरमपानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक सभा की। वक्ताओं ने कहा कि बेहद सरल व सौम्य स्वभाव के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से उत्तराखंड की राजनीति को गहरा आघात पहुंचा है। छात्र राजनीतिक से कैबिनेट मंत्री तक के सफर को जन जन के प्रिय चंदन राम दास ने बेहद सादगी के साथ निभाया। बागेश्वर से लगातार चार बार विधायक रहना उनकी लोकप्रियता का ही प्रमाण है। वक्ताओं ने कैबिनेट मंत्री के निधन को उत्तराखंड की राजनीति में अपूरणीय क्षति बताया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य की राजनीति में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की कमी हमेशा रहेगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, भगवत बिष्ट, राकेश कपिल, उमेश बर्गली, कुंदन चिलवाल, गोविंद सिंह नेगी, निर्मला जीना, ललित कपिल, मदन मेहरा, गोधन बर्गली, सोबन करायत, दीवान जलाल, कमल बधानी, मनोज कुमार, भुवन चंद्र आदि मौजूद रहे।