◾रामनगर, हल्द्वानी, रानीखेत की टीमें भी ले रही हिस्सा
◾ उद्घाटन मुकाबले में एचसी क्लब व स्टेडियम की टीम ने मारी बाजी
◾ मिनी स्टेडियम बेतालघाट में खेले जा रहे मुकाबले
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट स्थिति में मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय बेतालेश्वर फुटबॉल चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज हो गया। उद्घाटन मुकाबले में बेतालघाट स्टेडियम व एचसी क्लब की टीम ने विपक्षी टीम को रोमांचक मुकाबले में मात दी। चैंपियनशिप में बेतालघाट की स्थानीय टीमों के अलावा हल्द्वानी, रामनगर व रानीखेत की टीमें भी हिस्सा ले रही है।
सोमवार को मिनी स्टेडियम में फुटबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन माधो सिंह बोहरा, तारा भंडारी, देव पडियार, हिमांशु तिवारी, बबीता बोहरा, भुवन मचखोली ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल मैदान पर खेल भावना का परिचय देने की अपील की साथ ही आयोजन समिति के कार्यों की सराहना की। उद्घाटन मुकाबला जूनियर एचसी क्लब बेतालघाट व बेतालघाट जूनियर बी की टीम के मध्य खेला गया जिसमें एचसी क्लब की टीम ने विपक्षी टीम को 4 – 0 से शिकस्त दी। दूसरा मुकाबला राजीव गांधी अभिनव विद्यालय व बेतालघाट स्टेडियम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बेतालघाट स्टेडियम की टीम ने विपक्षी टीम को 2 – 0 से परास्त किया। निर्णायक की भूमिका चंदन आर्या, संदीप आगरी व सूरज बिष्ट ने निभाई। दो दिवसीय चैंपियनशिप में रामनगर, रानीखेत तथा हल्द्वानी की तीन टीमों के अलावा बेतालघाट क्षेत्र की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान आयोजन समिति के विवेक कुमार, नवीन भंडारी, मुकेश रावत, सुमित पूरी, रवि कुमार, राहुल बोहरा, सूरज बिष्ट, संदीप भंडारी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!