◾गरमपानी स्थित सभागार में हुई क्षेत्र की महिलाओं की महत्वपूर्ण बैठक
◾ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दी गई विभिन्न में जानकारियां

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मुख्य बाजार स्थित सभागार में हुई महिलाओं की बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार चर्चा हुई। महिलाओं से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ समूह का गठन करने का आह्वान किया गया। ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी ने ग्राम पंचायत के तहत होने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी।

रविवार को हुई महिलाओं की बैठक में तमाम अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। पीआरपी ज्योति नेगी व मंजू बिष्ट ने महिलाओं से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से जुड़ स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया। बताया कि विभिन्न स्वरोजगार के जरिए आर्थिकी सुधारी जा सकती है। पशुपालन, मशाला ग्रोथ सेंटर समेत अन्य विभिन्न योजनाओं की जानकारी दें लाभ उठाने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान प्रेमनाथ गोस्वामी ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया साथ ग्राम पंचायत में होने वाली विकास कार्यों की जानकारी दी। महिला समूहों से जुड़ स्वरोजगार अपनाकर आर्थिकी मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान विमला देवी माध्वी नैनवाल, सीमा बिष्ट, रेखा देवी, ममता बिष्ट, सपना आर्या, रमा देवी, शांति पिनारी, गीता बिष्ट, नीमा जंतवाल समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।