◾ छडा़ ईकाई का किया औचक निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
◾उपकरणों की जांच कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

एसडीआरएफ के कुमाऊं संभाग निरीक्षक ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर तैनात छडा़ ईकाई का औचक निरीक्षण किया। आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। उपकरणों की जांच कर हर वक्त अर्लट मोड़ में रहने के निर्देश दिए।

रविवार को एसडीआरएफ के कुमाऊं संभाग निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने एसडीआरएफ की छड़ा इकाई का निरीक्षण किया। एसआई राजेश जोशी से विभिन्न जानकारियां जुटाई। उपकरणों की जांच की। आगामी यात्रा सीजन के साथ ही बरसात में अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए साथ ही आपातकालीन ड्यूटी में मुस्तैदी बरतने को कहा। कुमाऊं संभाग निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने एसडीआरएफ के जवानों से अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर होने की वजह से विशेष एहतियात बरतने को कहा बताया कि समय रहते घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस दौरान रंजीत सिंह, सूरज सिंह, जीवन सिंह, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।